लंदन में भारतीय लेखिका सौंदर्या पर हुआ हमला, उन्होंने शेयर किए चोट के वीडियो
भारतीय लेखिका सौंदर्या बालासुब्रमण्य ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि लंदन में दिनदहाड़े उन पर हमला किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने उनसे पैसे मांगे और मना करने पर उसने उन्हें मुक्का मारा। उन्होंने कहा, "मुक्का लगने के बाद मेरी नाक से बहुत तेज़ी से खून बहा...मैंने पहले कभी इतना खून नहीं देखा था।"