लंदन में मशहूर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा की जगुआर कार में की गई तोड़फोड़, 2 लग्ज़री बैग चोरी
मशहूर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि लंदन में पार्किंग में खड़ी उनकी जगुआर कार में तोड़फोड़ की गई है। सुनंदा ने यह भी बताया कि कार में रखे उनके 2 लग्ज़री बैग भी चुरा लिए गए हैं। उनके वीडियो पर कई फैन्स ने कमेंट्स कर घटना की निंदा की है।