लंदन में महंगे मकानों की बिक्री में आई मंदी: रिपोर्ट
'ब्लूमबर्ग' के मुताबिक, लंदन में महंगे घरों की बिक्री में मंदी आई है। रियल एस्टेट कंपनी नाइट फ्रैंक के अनुसार, जुलाई तक 12 माह में 30 मिलियन पाउंड से ज़्यादा कीमत वाली सिर्फ 10 प्रॉपर्टी बिकीं जबकि सालभर पहले इसी अवधि में 38 प्रॉपर्टी बिकी थीं। ब्रोकर्स ने बाज़ार की अनिश्चितता का ज़िम्मेदार जुलाई में हुए चुनाव को ठहराया है।