लंदन में लुंगी पहनकर घूमती लड़की का पुराना वीडियो आया सामने, लोग बोले- सैल्यूट है
सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो सामने आया है जिसमें एक लड़की लुंगी पहनकर लंदन की सड़क पर घूमती दिख रही है। इंस्टाग्राम पर valerydaania नाम से शेयर किए गए वीडियो पर एक यूज़र ने लिखा, "लड़की को सैल्यूट है जिसने लंदन जाकर ऐसा करने की कोशिश की।" दूसरे यूज़र ने लिखा, "लुंगी में लड़की कमाल की लग रही है।"