लंदन में विराट कोहली और अनुष्का पहुंचे इस्कॉन मंदिर, कीर्तन में हुए शामिल
क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी व ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हाल ही में लंदन के इस्कॉन मंदिर में कीर्तन में पहुंचे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 विश्व कप 2024 जीतने और मुंबई में सम्मानित किए जाने के तुरंत बाद विराट लंदन में मौजूद परिवार के पास चले गए थे।