लंदन में शख्स ने महिला व 11 वर्षीय लड़की पर चाकू से किया हमला, हुआ गिरफ्तार
लंदन के लेस्टर स्क्वॉयर में एक शख्स ने एक महिला और 11 वर्षीय लड़की पर चाकू से हमला कर दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बकौल रिपोर्ट्स, घटना के पीछे की वजह सामने नहीं आई है और दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।