लंदन में स्पॉट हुए विराट-अनुष्का; कॉफी पीती दिखीं ऐक्ट्रेस, स्ट्रोलर संभालते नज़र आए क्रिकेटर
ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली मंगलवार सुबह लंदन की सड़कों पर एकसाथ टहलते दिखे जिसके बाद उनकी तस्वीरें वायरल हो गईं। एक तस्वीर में विराट स्ट्रोलर संभालते दिखे जबकि अनुष्का कॉफी पीते हुए उनके साथ चल रही थीं। एक दूसरी तस्वीर में दोनों सड़क पर एक महिला से बातचीत करते दिखे। फिलहाल वे लंदन में रह रहे हैं।