लंदन में हुई बेंगलुरु के CEO का बैग चोरी करने की कोशिश, कहा- भारत 1000 गुना ज़्यादा सुरक्षित
बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप Ethereal Machines के सीईओ कौशिक मुद्दा ने बताया है कि लंदन में 2 लोगों ने उनका सामान चुराने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि एक शख्स ने उनकी कैब का टायर पंचर होने का दावा किया, जिसपर वह बाहर निकले तभी दूसरा डिग्गी में हाथ डालने लगा। उन्होंने कहा, "भारत 1000 गुना ज़्यादा सुरक्षित है।"