लंदन से कार चलाकर मां से मिलने महाराष्ट्र पहुंचा शख्स, 59 दिन में 16 देशों से गुज़रा
ब्रिटिश नागरिक विराजित मुंगाले ने बताया है कि वह लंदन से कार चलाकर अपनी मां से मिलने के लिए ठाणे (महाराष्ट्र) आए हैं। उन्होंने कहा, "मैंने सिल्क रूट के बारे में पढ़ा...इससे प्रेरणा मिली। शुरू में पत्नी को बताया तो उन्हें मज़ाक लगा था।" 59 दिनों के सफर में विराजित 16 देशों से गुज़रे और उन्होंने 18,300 किलोमीटर सफर किया।