लंदन हाईकोर्ट से नीरव मोदी को लगा झटका, बैंक ऑफ इंडिया ने ₹100 करोड़+ का केस जीता
लंदन हाईकोर्ट ने भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के खिलाफ लोन वसूली मामले में बैंक ऑफ इंडिया के पक्ष में फैसला सुनाया है। कोर्ट ने एक लोन के लिए दी गई पर्सनल गारंटी के तहत उसे $10.7 मिलियन (₹100 करोड़+) की रकम चुकाने का ज़िम्मेदार ठहराया है। नीरव ने कोर्ट में तर्क दिया कि गारंटी लागू करने लायक नहीं थी।