लुधियाना में पुल के नीचे खुलेआम ड्रग्स ले रहे लोग, बीजेपी नेता ने शेयर किया वीडियो
बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने X पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया है, "लुधियाना के जगरांव पुल के नीचे खुलेआम नशा करने के वीडियो ने भगवंत मान सरकार की कमियों को उजागर कर दिया है...यह खतरनाक कारोबार साफ तौर पर ज़मीनी हकीकत को दर्शाता है।" वीडियो में युवक खुलेआम नशे के इंजेक्शन लगाते दिख रहे हैं।