लॉन्च के दौरान स्पेस-X के रॉकेट में आई खराबी, गलत ऑर्बिट में पहुंचे सैटेलाइट्स
अरबपति एलन मस्क के स्वामित्व वाली कंपनी स्पेस-X ने स्टारलिंक सैटेलाइट्स के नए बैच को फाल्कन 9 रॉकेट से लॉन्च किया है। दूसरे चरण के लॉन्चिंग के दौरान रॉकेट में खराबी आ गई जिसके चलते सैटेलाइट्स तय ऑर्बिट की जगह उसके निचले ऑर्बिट में तैनात किए गए। बकौल स्पेस-X सैटेलाइट्स को तय ऑर्बिट में भेजने की कोशिशें जारी हैं।