लॉन्च से पहले चार्टर्ड फ्लाइट्स से भारत से अमेरिका पहुंचाए गए iPhone 18 Pro सीरीज़ के फोन
एप्पल ने ग्लोबल लॉन्च से पहले भारत में बने iPhone 18 Pro और Pro Max मॉडल्स को अमेरिका भेजने के लिए चेन्नई से कई चार्टर्ड फ्लाइट्स भेजी थीं। फॉक्सकॉन और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स भारत में इन दोनों मॉडल्स का निर्माण कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में इन मॉडल्स के कुल उत्पादन का 80-90% हिस्सा विदेशों में निर्यात किया जाएगा।