लोन नहीं चुकाने पर मोजतबा खामेनेई से जुड़े लंदन के ₹460 करोड़ के पेंटहाउस बिकेंगे: रिपोर्ट
'संडे टाइम्स' के अनुसार, ईरानी सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई से जुड़े लंदन में इज़रायली दूतावास के पास स्थित करीब ₹460 करोड़ के 2 आलीशान पेंटहाउस बेचे जा रहे हैं। बकौल रिपोर्ट, 2014 व 2016 में खरीदे गए इन पेंटहाउस को मॉर्गेज की किस्तें नहीं चुकाने के कारण निजी कर्ज़दाताओं के बकाया रकम की वसूली के लिए बेचा जा रहा है।