लानत हो मुझपर जो मैं 26 लोगों की मौत पर राज्य का दर्जा मांगूं: पहलगाम हमले पर उमर

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सोमवार को विधानसभा में कहा, "मेरी क्या इतनी सस्ती सियासत है कि इस घटना को इस्तेमाल करके पूर्ण राज्य का दर्जा मांगूं?" उन्होंने कहा, "लानत हो मुझपर अगर मैं कहूं कि...26 लोग मर गए अब दे दो।" उमर ने उनके भाषण पर टेबल थपथपा रहे विधायकों को रोक दिया।

Load More