लेनदेन को लेकर थप्पड़ मारे जाने से नाराज़ शख्स ने UP में की युवक की हत्या, शव के पास सोया
गोरखपुर (यूपी) में रुपयों के लेनदेन को लेकर थप्पड़ मारे जाने से नाराज़ शख्स ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से सिर पर वारकर युवक की हत्या कर दी और शव के बगल में सो गया। मृतक के भाई के अनुसार, आरोपी ने धमकी दी थी कि उसका भाई सुबह का सूरज नहीं देख पाएगा। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।