लापता रहने के दौरान रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर सोया, 17 दिनों तक एक ही पैंट पहनी: गुुरुचरण
टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम ऐक्टर गुुरुचरण सिंह ने बताया है कि करीब एक महीने तक लापता रहने के दौरान वह रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड्स पर सोए थे। उन्होंने कहा, "होटल तो जा नहीं सकता था...पैसे नहीं थे। कुछ कपड़े फेंक दिए थे क्योंकि बैग भारी हो गया था...17 दिनों तक एक ही पैंट पहनी थी।"