लिफ्ट और दीवार के बीच 90 मिनट तक उल्टा लटका रहा शख्स, हैदराबाद में हुआ भयावह हादसा

मूसापेट (हैदराबाद) में लिफ्ट से उतरते समय एक शख्स हादसे का शिकार हो गया। उसके निकलने पर लिफ्ट अचानक चल पड़ी जिस वजह से वह दीवार और लिफ्ट के बीच फंस गया। रेस्क्यू टीम ने करीब 90 मिनट की मशक्कत के बाद शख्स को बाहर निकाला। रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसे में शख्स का पैर फ्रैक्चर हो गया है।

Load More