लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिवार को ₹50 लाख और एक सदस्य को नौकरी देगी हरियाणा सरकार
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले करनाल के निवासी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिवार को ₹50 लाख की आर्थिक मदद और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की है। सैनी ने कहा कि लेफ्टिनेंट नरवाल के माता-पिता की इच्छानुसार परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी।