लिफ्ट में कुत्ते को लेकर संग्राम, डॉग लवर महिला ने स्कूल टीचर को पीटा; वीडियो वायरल
गाजियाबाद (यूपी) की एक सोसायटी में कुत्ते को लिफ्ट में ले जाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक महिला ने टीचर से मारपीट की है। आरोप है कि महिला ने टीचर पर कुत्ते को हांकने वाले डंडे से हमला किया, थप्पड़ मारा और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।