लिफ्ट में पेशाब करने के आरोप में नौकरी से निकाला गया डिलीवरी बॉय, वीडियो आया सामने
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में 'ऊबर ईट्स' के डिलीवरी ड्राइवर को लिफ्ट में पेशाब करने के आरोप में नौकरी से निकाल दिया गया है। दरअसल, ड्राइवर का एक वीडियो सामने आने के बाद उस पर आरोप लगाया गया है कि वह लिफ्ट के डोर की तरफ मुंह करके पेशाब कर रहा है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।