लंबे अनशन के बाद अब कैसी है सोनम वांगचुक की हालत? हेल्थ बुलेटिन हुआ जारी

अनशन के 21वें दिन जबरन अस्पताल में भर्ती कराए गए सोनम वांगचुक को लेकर सफदरजंग अस्पताल ने सोमवार को बताया कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टरों के अनुसार, उनके वाइटल पैरामीटर स्थिर हैं लेकिन ब्लड पैरामीटर पर अभी भी करीबी चिकित्सकीय निगरानी की आवश्यकता है। बकौल अस्पताल, उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर विशेषज्ञों की टीम लगातार नज़र रखे हुए है।

Load More