लंबी अवधि का निवेश है तो हर रोज़ भाव देखकर बीपी ना बढ़ाएं: जियोजित के गौरांग शाह
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज़ के एक्सपर्ट गौरांग शाह ने कहा है कि अगर निवेशक लंबी अवधि के लिए निवेश कर रहे हैं तो रोज़ाना भाव को देखकर अपने ब्लड प्रेशर को तकलीफ ना दें। उन्होंने कहा, "आप लंबी अवधि का निवेश कर दीजिए और तिमाही या छमाही नतीजों को या फिर साल-दर-साल आने वाले नतीजों पर ज़्यादा ध्यान दें।"