लंबे समय बाद दिखीं शाहिद कपूर की बेटी मीशा का वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने दी प्रतिक्रिया
लंबे समय बाद सार्वजनिक रूप से नज़र आईं अभिनेता शाहिद कपूर की बेटी मीशा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह अपनी मां मीरा कपूर के साथ दिख रही हैं। एक इंस्टाग्राम यूज़र ने कमेंट किया, "इनके बच्चे इतनी जल्दी बड़े कैसे हो जाते हैं?" एक अन्य ने लिखा, "वह बिल्कुल अलग लग रही हैं।"