लंबे समय से फरार चल रहे निर्देशक कंवल शर्मा हुए गिरफ्तार, संजय दत्त संग कर चुके हैं काम
उत्तराखंड की हल्द्वानी पुलिस ने संजय दत्त, गोविंदा व मिथुन चक्रवर्ती संग काम कर चुके फिल्म निर्देशक कंवल शर्मा को मुंबई से गिरफ्तार किया है। शर्मा को चेक बाउंस के मामले में कोर्ट ने 1 साल की जेल की सज़ा सुनाते हुए ₹51.10 लाख का जुर्माना लगाया था। वर्ष-2022 में ज़मानत याचिका खारिज होने के बाद से वह फरार थे।