लेबनान के मध्य बेरूत में हुए इज़रायली हमलों में कम-से-कम 20 लोगों की हुई मौत
इज़रायल ने बेरूत के मध्य क्षेत्र में शनिवार को कई मिसाइल हमले किए जिनमें कम-से-कम 20 लोगों की मौत हो गई। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इज़रायली हमलों में 66 लोग घायल हुए हैं। लेबनान मंत्रालय के मुताबिक, इज़रायल द्वारा किए गए हवाई हमलों में अब तक 3,500 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं।