लेबनान में UN के पोस्ट पर इज़रायली हमले से चिंतित है भारत, मौजूद हैं 900 भारतीय सैनिक
इज़रायल ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की पीसकीपिंग फोर्स के पोस्ट पर हमला किया है। इस पोस्ट पर करीब 900 भारतीय सैनिक तैनात हैं और भारत ने हमले को लेकर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने इसे लेकर कहा, "हम ब्लू लाइन पर बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को लेकर चिंतित हैं। हम इस पर करीब से नज़र बनाए हुए हैं।"