लेबनान में मारा गया हमास का शीर्ष कमांडर UNRWA का था कर्मचारी
लेबनान में सोमवार को इज़रायली हवाई हमले में मारा गया शीर्ष हमास कमांडर फतेह शेरिफ फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) का कर्मचारी था। यूएनआरडब्ल्यूए ने बताया कि फतेह को आतंकवादी समूह से संबंधों के आरोप में मार्च में ही निलंबित कर दिया गया था। गौरतलब है कि फतेह लेबनान में यूएनआरडब्ल्यूए शिक्षक संघ का प्रमुख था।