लेबनान में रिपोर्टिंग के दौरान गिरी इज़रायल की मिसाइल, बाल-बाल बचे रिपोर्टर; वीडियो आया सामने
लेबनान में रिपोर्टिंग करते वक्त रशिया टुडे के रिपोर्टर और कैमरामैन बाल-बाल बच गए। दरअसल, लाइव रिपोर्टिंग के दौरान इज़रायल की मिसाइल अचानक गिरी जिसके कारण रिपोर्टर और कैमरामैन को चोटें आई हैं और वे अस्पताल में हैं। कैमरामैन ने अस्पताल से एक वीडियो जारी कर बताया, "हम ठीक हैं, घबराने की कोई बात नहीं है।"