लेबनान में वॉकी-टॉकी धमाकों में 9 लोगों की मौत, कई घरों के सोलर एनर्जी सिस्टम में भी ब्लास्ट

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बुधवार को हिज़्बुल्लाह के लड़ाकों के वॉकी-टॉकीज़ में हुए धमाकों में 9 लोगों की मौत हो गई और 300 लोग घायल हुए हैं। वहीं, राजधानी बेरूत के कई इलाकों में घरों में लगे सोलर एनर्जी सिस्टम में भी ब्लास्ट हुए हैं। मंगलवार को लेबनान में हिज़्बुल्लाह लड़ाकों के हज़ारों पेजर्स में ब्लास्ट हुए थे।

Load More