लेबनान में वॉकी-टॉकी में ब्लास्ट के बाद लाउडस्पीकर से फोन बंद करने का किया गया एलान
लेबनान में बुधवार को अंत्येष्टि कार्यक्रम में वॉकी-टॉकी में हुए ब्लास्ट के बाद लाउडस्पीकर से घोषणा की गई जिसमें लोगों को अपने मोबाइल फोन को बंद करने और उसकी बैटरी निकालने की बात कही गई। घटना में करीब 14 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले पेजर्स में कई जगह धमाके हुए जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी।