लुभावने दाम रखने को लेकर ब्लिंकिट, स्विगी और ज़ेप्टो की जांच करें: सीसीआई से डिस्ट्रीब्यूटर्स
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑल इंडिया कंज़्यूमर प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन ने ऐंटीट्रस्ट बॉडी सीसीआई से लुभावने दाम रखने को लेकर ब्लिंकिट, स्विगी और ज़ेप्टो की जांच करने की मांग की है। 40,000 रिटेल डिस्ट्रीब्यूटर्स के इस समूह ने क्विक कॉमर्स ऐप्स पर ग्राहकों को भारी छूट देने और लागत से कम कीमत पर बिक्री करने का आरोप लगाया है।