लॉयड्स मेटल्स ने कर्मचारियों को ₹4 में बेचे ₹1264 वाले शेयर, कई कर्मचारी बने करोड़पति
लॉयड्स मेटल्स ऐंड एनर्जी लिमिटेड ने महाराष्ट्र में बुधवार को अपने करीब 6000 कर्मचारियों को ₹1264 वाले शेयर ₹4 में बेच दिए जिससे उसके कई कर्मचारी करोड़पति बन गए हैं। बाज़ार पूंजीकरण के हिसाब से कंपनी के कर्मचारियों को बांटे गए शेयरों की कुल कीमत ₹1,000 करोड़ है। गौरतलब है, आत्मसमर्पण कर चुके कई माओवादी भी कंपनी के कर्मचारी हैं।