लैरी एलिसन ने 1 दिन में ही बनाई गौतम अदाणी की जीवनभर की कमाई से अधिक संपत्ति
ओरेकल के को-फाउंडर लैरी एलिसन की संपत्ति एक दिन में $88.5 बिलियन बढ़कर $383 बिलियन हो गई है। एलिसन की संपत्ति में यह बढ़ोतरी अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी की कुल संपत्ति $80.9 बिलियन से भी अधिक है। इससे पहले एलिसन टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को पछाड़कर कुछ घंटे के लिए दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने थे।