लॉरेंस गैंग की धमकियों के बीच पप्पू यादव ने सलमान से फोन पर की बात, कहा- मैं साथ हूं
पूर्णिया (बिहार) से सांसद पप्पू यादव ने अभिनेता सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकियों के बीच उनसे फोन पर बात की और कहा, "मैं हर परिस्थिति में आपके साथ हूं।" सांसद ने ट्वीट किया, "शूटिंग में व्यस्त होने के कारण सलमान से मुंबई में मुलाकात नहीं हो पाई। उन्हें आश्वस्त करना चाहता था कि मैं हूं ना।"