लॉरेंस गैंग के प्रतिद्वंद्वी का दिल्ली में व्यवसायी के घर के बाहर गोली चलाने का वीडियो आया सामने
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के प्रतिद्वंद्वी कहे जाने वाले बंबीहा गैंग के सदस्यों का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें वह दिल्ली में एक व्यवसायी के घर के बाहर फायरिंग करते दिख रहे हैं। घटना 26 अक्टूबर को उत्तर पश्चिम दिल्ली के रानी बाग में हुई थी जिसके बाद 2 लोगों (बिलाल अंसारी और शुहेब) को गिरफ्तार किया गया था।