लॉरेंस गैंग को हथियार सप्लाई करने वाला UP का आरोपी जेल से छूटा, मनाया गया जश्न
सिंगर सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड में शामिल लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर्स को हथियार सप्लाई करने वाला आरोपी रिज़वान अंसारी जेल से छूटकर बुलंदशहर (यूपी) पहुंचा जहां लोगों ने जश्न मनाया है। जश्न का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने रिज़वान व उसके बेटे को हिरासत में ले लिया। वहीं, रिज़वान की निशानदेही पर असलहे व कारतूस बरामद हुए हैं।