लॉरेंस पर गाने को लेकर सलमान को मिली धमकी, ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल को भेजा गया मेसेज
ऐक्टर सलमान खान को एक बार फिर से धमकी मिली है। मुंबई के ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम में गुरुवार रात करीब 12-बजे सलमान के लिए धमकी भरा मेसेज आया। इसमें बताया गया है कि 'सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई' पर एक गाना लिखा गया है और धमकी देते हुए गाना लिखने वाले को नहीं छोड़ने की बात कही गई है।