लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू कराने वाले पूर्व DSP ने ₹26 लाख कमाए और खर्च किए ₹2.59 करोड़

एक रिपोर्ट के मुताबिक, जेल से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू कराने के आरोप में बर्खास्त पंजाब पुलिस के पूर्व-डीएसपी गुरशेर सिंह ने पिछले 3 साल में ₹2.59 करोड़ खर्च किए जबकि उनकी आधिकारिक आय ₹26 लाख थी। जांच ब्यूरो को उनके विदेश भागने का शक है। बकौल रिपोर्ट, उन्होंने विवादित ज़मीनें औने-पौने दाम पर खरीदकर अधिक कीमतों पर बेचा।

Load More