लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर यूपी के ज़िले के गरीब युवा, लालच देकर स्लीपर सेल बना रहा
यूपी के बहराइच में घाघरा किनारे बसे गांवों के गरीब युवाओं को लॉरेंस बिश्नोई गैंग निशाना बना रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुंबई-महाराष्ट्र में मज़दूरी करने वाले युवाओं को पैसे और अपराध में नाम कमाने का लालच दिया जा रहा है। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में बहराइच के छह आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद खुफिया एजेंसियां सक्रिय हैं।