लॉरेंस बिश्नोई बच्चा है, वह धमकी नहीं दे रहा: बिश्नोई समाज के धर्मगुरु लाल दास महाराज
बिश्नोई समाज के धर्मगुरु लाल दास महाराज ने कहा है, "अभिनेता सलमान खान ने हिरण का शिकार किया है जो जघन्य अपराध है। बिश्नोई समाज हिरणों को अपने बच्चों के समान मानता है।" महाराज ने 'सलमान को मिल रही धमकी के पीछे लॉरेंस बिश्नोई का हाथ होने' के सवाल पर कहा, "लॉरेंस बच्चा है, वह कोई धमकी नहीं दे रहा।"