लॉरेंस बिश्नोई से प्रभावित होकर हथियारों संग फोटो शेयर करने वाला दिल्ली से अरेस्ट
दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ तस्वीरें शेयर करने के आरोप में एक 22 वर्षीय युवक को द्वारका इलाके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि युवक गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से प्रभावित था। एक अधिकारी के अनुसार, पूछताछ के दौरान युवक ने खुलासा किया कि वह लॉरेंस बिश्नोई की तरह कुख्यात होना चाहता था।