लार्जकैप्स के मुकाबले स्मॉलकैप्स शेयर दे सकते हैं 35-40% ज़्यादा रिटर्न: सुशील केडिया
दिग्गज निवेशक सुशील केडिया ने अनुमान जताया है कि अगले 6 महीनों में स्मॉलकैप शेयरों का रिटर्न लार्जकैप के मुकाबले 35-40% तक रह सकता है। उन्होंने कहा, "स्मॉलकैप स्टॉक्स ने पहले से ही लार्जकैप इंडेक्स के मुकाबले बढ़त दिखानी शुरू कर दी है...आमतौर पर जब बाज़ार निचले स्तर से उठता है...तो लार्जकैप स्टॉक्स में बाद में तेज़ी दिखती है।"