लॉर्ड्स में इंग्लैंड-भारत टेस्ट मैच में बना अनोखा संयोग, टेस्ट इतिहास में 9वीं बार हुआ ऐसा

लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड की पहली पारी 387 रनों पर सिमटी थी और भारत ने भी अपनी पहली पारी में 387 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह 9वीं बार है जब पहली पारी के बाद दोनों टीमों के स्कोर बराबर रहे। ऐसा पिछली बार 2015 में हेडिंग्ले में इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के बीच टेस्ट मैच में हुआ था।

Load More