लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ी, इलाज के लिए ले जाया जाएगा दिल्ली
राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ गई है। बकौल रिपोर्ट्स, ब्लड शुगर लेवल बढ़ने के कारण वह दो दिनों से बीमार थे लेकिन बुधवार सुबह उनकी हालत गंभीर हो गई और पटना के चिकित्सकों ने उन्हें दिल्ली ले जाने की सलाह दी है। लालू जल्द दिल्ली रवाना हो सकते हैं।