लालू यादव, राबड़ी और तेजस्वी को झटका, IRCTC मनी लॉन्डरिंग केस में तय होंगे आरोप
दिल्ली के एक कोर्ट ने IRCTC मनी लॉन्डरिंग मामले में पूर्व रेल मंत्री और मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव समेत 9 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया है। मामला IRCTC के तहत होटलों के टेंडर आवंटन में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है। मामले में 7 लोग आरोप मुक्त किए गए।