लालू यादव को तब जानती भी नहीं थी: 'लालू ने शो करने बुलाया था' सवाल पर ममता कुलकर्णी
ऐक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने 'लालू यादव ने पटना में शो करने बुलाया था' सवाल पर कहा है, "तब उन्हें जानती नहीं थी।" उन्होंने बिहार में शो करने को लेकर कहा कि वो नक्सलाइट एरिया था और जब उनकी टीम बिहार से लौटी तो सबने फ्लाइट में खुशी से तालियां बजाईं। उन्होंने कहा, "वहां कपड़े बदलने के लिए जगह नहीं थी।"