लाल किला, हौज़ खास, जंतर-मंतर समेत दिल्ली के कई स्मारकों में मरम्मत कार्य के चलते प्रवेश बंद

पीटीआई के अनुसार, दिल्ली में लाल किला, हौज़ खास, जंतर-मंतर, अग्रसेन की बावली समेत कई स्मारकों में मरम्मत कार्य के चलते पर्यटकों के आने-जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। लाल किले में हम्माम/मोती मस्जिद/दीवान-ए-खास/खास महल/रंग महल/शीश महल में प्रतिबंध लागू है। वहीं, हुमायूं का मकबरा, सफदरजंग मकबरा, तुगलकाबाद किला और कोटला फिरोज़ शाह परिसर में भी मरम्मत-कार्य चल रहा है।

Load More