लाल किला ब्लास्ट आत्मघाती हमला था, आतंकवादी उमर ने कार के अंदर IED एक्टिवेट किया था: NIA
NIA की चार्जशीट के मुताबिक, 10 नवंबर 2025 को लाल किले (दिल्ली) के पास हुआ धमाका एक सुसाइड बॉम्बिंग थी क्योंकि आरोपी आतंकवादी उमर उन नबी ने कार के अंदर रहते हुए ही IED को एक्टिवेट किया था। इस हमले की योजना कई सालों से बनाई जा रही थी और दिसंबर-2023 से उस जगह पर की रेकी की गई थी।