लाल चंदन का कैसे होता है इस्तेमाल और क्यों होता है इतना महंगा?
फिल्म 'पुष्पा 2' से एक बार फिर चर्चा में आई लाल चंदन की लकड़ी ₹50,000 से ₹2 लाख प्रति किलोग्राम तक में बिकती है। गहरे लाल रंग की इस लकड़ी का इस्तेमाल महंगे फर्नीचर और सजावटी चीज़ों के अलावा ऐंटी-इंफ्लेमेटरी और ऐंटीसेप्टिक गुणों के कारण आर्थराइटिस और स्किन इंफेक्शन जैसी बीमारियों की परंपरागत दवा के तौर पर होता है।